क्रिसमस के दिनों में हर कोई अपने तऱीके से घर को सजाता है और दीवारों पर अपने पसंदीदा डेकोरेटिव चीज़ें चिपकाता है। इन डेकोरेटिव चीज़ों से क्रिसमस में आपका घर शानदार दिखेगा ज़रूर, पर डेकोरेटिव चीज़ों को चिपकाते वक़्त दीवारों पर भूल से लगे गोंद के दाग़ साफ़ नहीं हुए तो आपकी दीवार ख़राब हो सकती है। इसलिए इन आसान स्टेप्स को अपनाकर आप अपने घर की दीवारों पर लगे गोंद को साफ़ कर सकते हैं।
- Home
- फर्श और सरफेस सफाई
- क्रिसमस की सजावट के दौरान दीवारों पर लगे गोंद के दाग़? इन्हें साफ़ करना है आसान!
क्रिसमस की सजावट के दौरान दीवारों पर लगे गोंद के दाग़? इन्हें साफ़ करना है आसान!
क्रिसमस के मौक़े पर दीवारों पर लग गए गोंद के दाग़? तो चिंता की कोई बात नहीं, आप इन स्टेप्स को अपनाकर गोंद के दाग़ों को आसानी से साफ़ कर सकते हैं।
अपडेट किया गया
साझा करें
स्टेप १: घोल तैयार करें
दीवारों पर लगे गोंद को साफ़ करने के लिए बाउल में २ कप गुनगुना पानी, १ छोटा चम्मच डिशवॉश लिक्विड और १ छोटा चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर घोल तैयार करें। फिर इसे स्प्रे बोतल में भरकर अच्छे से हिलाएं।
स्टेप २: कपड़ा बिछाएं
तैयार घोल को दीवारों पर छिड़कने से पहले फ़र्श पर कपड़ा बिछाएं; इससे आपका फ़र्श ख़राब नहीं होगा।
स्टेप ३: घोल छिड़कें
अब तैयार घोल को दीवार पर लगे गोंद पर छिड़कें। १-२ मिनट इंतज़ार करें; इससे गोंद दीवार से छूटने लगेगा। फिर गीले स्पंज से दीवार को साफ़ करें। इस प्रकिया को २-३ बार दोहराएं, इससे दीवार पर लगा गोंद आसानी से साफ़ होगा।
स्टेप ४: सुखाएं
अब सूखे, साफ़ कपड़े से दीवार को अच्छी तरह पोंछें। याद रहे, दीवार पर पानी न रहने दें। अब आख़िर में इसे प्राकृतिक रूप से सूखने दें।
है ना आसान स्टेप्स दीवारों पर लगे गोंद को साफ़ करने के!
की स्टेप:
तैयार घोल को दीवार पर छिड़कने से पहले दीवार के कोनों पर छिड़कें और देखें की दीवार के रंग को नुकसान तो नहीं पहुंच रहा।
मूल रूप से प्रकाशित