कभी बच्चे इंक पेन से फ़र्श को रंगने लगते हैं, तो कभी बड़ों के हाथ से छूटकर गिरी स्याही की बोतल सफ़ेद संगमरमर को रंगीन बना देती है। अगर आप भी हुए हैं इसके शिकार, तो ये घरेलू टिप्स करेंगे आपकी इस समस्या का उपचार।
- Home
- फर्श और सरफेस सफाई
- सफ़ेद संगमरमर के फ़र्श पर गिर गई स्याही? करें सफ़ाई और पाएं वाहवाही!
सफ़ेद संगमरमर के फ़र्श पर गिर गई स्याही? करें सफ़ाई और पाएं वाहवाही!
सफ़ेद संगमरमर से स्याही के धब्बे निकालना उतना मुश्किल नहीं जितना आप सोच रहे हैं। कुछ घरेलू स्टेप्स चुटकियों में इस मुश्किल को आसान बना सकते हैं।
अपडेट किया गया
साझा करें
स्टेप १: साफ़ करें
सबसे पहले, फ़र्श पर जहां स्याही गिरी है, उस जगह को सूखे कपड़े या स्पंज से साफ़ करें। इससे अधिक से अधिक स्याही स्पंज या कपड़े से साफ़ हो जाएगी।
स्टेप २: मिश्रण बनाएं
अब फ़र्श से स्याही के दाग़ को मिटाने के लिए १ कप गेहूं के आटे में १ बड़ा चम्मच डिशवॉशिंग लिक्विड मिलाकर मिश्रण बनाएं।
स्टेप ३: मिश्रण लगाएं
स्याही के दाग़ पर अब तैयार मिश्रण को फैलाकर लगाएं, जिससे दाग़ पूरी तरह ढक जाएं। अब इसे क्लिंग रैप से ढंकें। उसमें कुछ छेद करें और रातभर सूखने के लिए यूं ही छोड़ दें।
स्टेप ४: फ़र्श धोएं
अगली सुबह सबसे पहले दाग़ से क्लिंग रैप को हटाएं। फिर फ़र्श को साबुन-मिले पानी से धोएं।
स्टेप ५: दोबारा पोंछें
अब दोबारा फ़र्श को साफ़ पानी से पोंछें और फिर हवा में सूखने दें।
इस तरह आपके संगमरमर की फ़र्श से स्याही के दाग़ बड़े ही आसानी से चले जाएंगे और फ़र्श की पुरानी चमक लौट आएगी।
क्यों, है ना बेहद आसान और दमदार स्टेप्स फ़र्श से स्याही के दाग़ हटाने के?
मूल रूप से प्रकाशित