आपके बच्चे ने बेडशीट पर गिराया जूस? इन स्टेप्स से बेडशीट रहेगी महफूज़!

क्या आपके छोटे बच्चे ने बेडशीट पर गिरा दिया है जूस? अगर हां, तो पेश है कुछ टिप्स ख़ूब जो दाग़ करेंगे दूर और बेडशीट को रखेंगे महफूज़।

अपडेट किया गया

Child Spilled Juice on Your Bedsheet? Clean It in a Jiffy
विज्ञापन
Nature Protect Floor Cleaner - leaderboard

आपके बच्चे ने बेडशीट पर जूस गिरा दिया तो निराश होने की बजाय इसे साफ़ करने के लिए इन स्टेप्स को आज़माएं ताकि दाग़ भी दूर हो जाए और बेडशीट नई जैसी नज़र आए।

बेडशीट को नए जैसा बनाए रखने के लिए इसे माइल्ड डिटर्जेंट से धो सकते हैं।

स्टेप १: दाग़ साफ़ करें

बेडशीट पर लगे जूस के दाग़ अगर ताज़े हैं तो उसपर पेपर टॉवल रखें। इससे टॉवल जूस सोख लेगा। अगर जूस के दाग़ सूख चुके हैं तो चम्मच से दाग़ को कुरेदकर निकालें।

स्टेप २: घोल तैयार करें

विज्ञापन
Nature Protect Floor Cleaner - mpu

बेडशीट पर लगे दाग़ को साफ़ करने के लिए १ कप व्हाइट विनेगर और १/४ कप डिशवॉश जेल मिलाकर घोल तैयार करें। 

स्टेप ३: घोल में डुबोएं

अब तैयार घोल में बेडशीट का दाग़ वाला हिस्सा डुबोएं। या फिर बेडशीट को समतल सतह पर ऱखकर दाग़ पर घोल लगाएं। अब दाग़ को हल्के हाथ से रगड़ें। साथ ही घोल को जितनी ज़्यादा देर दाग़ पर रखेंगे, उतनी जल्दी दाग़ साफ़ होगा।

स्टेप ४: धोएं

अब आख़िर में वॉशिंग मशीन में ठंडा पानी और १ बड़ा चम्मच डिटर्जेंट मिलाकर साधारण   सायकल का इस्तेमाल करके बेडशीट को धोएं। अगर धोने के बाद भी बेडशीट पर दाग़ दिखाई दे रहा है, तो ऊपर दी गई प्रकिया को दोहराएं। 

स्टेप ५: सुखाएं

बेडशीट को मशीन में न सुखाएं। साथ ही बेडशीट को हमेशा हल्की धूप में सुखाएं।

तो बेडशीट का दाग़ हो गया ना छूमंतर!

मूल रूप से प्रकाशित