कॉर्डरॉय के कपड़े रोज़ाना के कपड़ों से काफ़ी अलग और ख़ूबसूरत नज़र आते हैं, लेकिन इनकी रौनक को बरक़रार रखने के लिए देखभाल के सही तरीक़े मालूम होना ज़रूरी है। तो चलिए जानते हैं कॉर्डरॉय के कपड़ों को कैसे आसान तरीक़ों से नए जैसा रखा जाए।
- Home
- कपड़ों की देखभाल
- कॉर्डरॉय के कपड़ों की करें देखभाल, ये टिप्स हैं असरदार!
कॉर्डरॉय के कपड़ों की करें देखभाल, ये टिप्स हैं असरदार!
क्या आपके पास है कॉर्डरॉय के कपड़े? तो इन टिप्स को अपनाकर उनकी करें हिफ़ाजत और उन्हें रखें नए जैसा।
अपडेट किया गया
साझा करें
१) उल्टा धोएं
कॉर्डरॉय कपड़े रेशेनुमा होते हैं, इसलिए इन्हें हमेशा उल्टा करके धोएं। इससे कपड़ों को कोई नुक़सान नहीं होगा और यह फीके भी नहीं पड़ेंगे। साथ ही यह हमेशा नए जैसे दिखेंगे।
२) ठंडे पानी में धोएं
आप कॉर्डरॉय के कपड़ों को नए जैसा रखना चाहते हैं और उनके रंग को भी बचाना चाहते हैं, तो इन्हें हमेशा ठंडे पानी में धोएं। साथ ही कॉर्डरॉय के कपड़ों को गर्म पानी में धोने से कपड़ों का रंग फीका पड़ सकता है।
३) माइल्ड डिटर्जेंट से धोएं
कॉर्डरॉय के कपड़े बहुत सॉफ़्ट होते हैं, इसलिए इन्हें हल्के हाथ से धोएं वरना ये सिकुड़ सकते हैं। साथ ही, कॉर्डरॉय के कपड़ों को हमेशा माइल्ड डिटर्जेंट से धोएं, इससे कपड़ों की कोमलता और रंग दोनों बरक़रार रहेंगे।
४) अलग से धोएं
कॉडरॉय के कपड़ों को हमेशा अलग से धोएं। दूसरे कपड़ों के संपर्क में आने से यह ख़राब हो सकते हैं, इसलिए इन्हें अलग से धोएं। साथ ही इससे कपड़ों का रंग भी बरक़रार रहेगा।
५) उल्टा प्रेस करें
कॉर्डरॉय के कपड़े बहुत सॉफ़्ट होते हैं, इसलिए इन्हें हमेशा उल्टा करके प्रेस करें। ऐसा न करने पर कपड़े जल या फिर ख़राब हो सकते हैं।
६) हाथ से धोएं
कॉर्डरॉय के कपड़ों को हमेशा हाथ से धोएं और इन्हें छांव में सुखाएं। कॉर्डरॉय के कपड़ों को धूप में न सुखाएं; इससे कपड़ों का रंग फीका पड़ सकता है।
तो इस तरह आप कॉर्डरॉय के कपड़ों को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकते हैं।
मूल रूप से प्रकाशित